Bareilly News: शतरंज में डॉ. अभिलाषा, टेबल टेनिस में आनंद ने मारी बाजी

बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के अंतिम दिन बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंतिम दिन हुए शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डॉ. अभिलाषा सारस्वत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. रुचि गुप्ता द्वितीय व प्राचार्य प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। आनंद गोयल ने कोच शिखा के साथ मैत्री टेबल टेनिस मैच खेला। इसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके उपरांत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं, शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर व सहायक कर्मचारियों को अतिथियों की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मैनेजमेंट विभाग की डीन प्रो. तूलिका सक्सेना व मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य आनंद गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा, डॉ. प्रीति वर्मा, प्रो. सीमा गौतम, डॉ. आकांक्षा रस्तोगी व डॉ. रुचि अग्रवाल ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता के संचालन में डॉ. रीना टंडन व डॉ. प्रज्ञा रावत का विशेष योगदान रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 03:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: शतरंज में डॉ. अभिलाषा, टेबल टेनिस में आनंद ने मारी बाजी #DrAbhilashaWonTheChessCompetitionAndAnandWonTheTableTennisCompetition. #SubahSamachar