Kurukshetra News: डॉ. जितेन्द्र कुमार को मिला सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति का पुरस्कार
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सहायक प्रोफेसर डॉ. जितेन्द्र कुमार का स्वागत किया गया। उन्हें अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं गणित गणना सम्मेलन, दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मेलन पी जी डी ए वी कॉलेज, नई दिल्ली, आईआईटी मंडी और एनआईटी उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। इसमें देश-विदेश के शोधार्थियों, विद्यार्थियों और विद्वानों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए थे।इस दौरान डॉ. जितेन्द्र कुमार ने “फिक्स्ड प्वाइंट रिजल्ट इन कॉम्प्लेक्स वैल्यूड कंट्रोल्ड मीट्रिक स्पेसेज” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उनके शोध को वैज्ञानिक महत्व और गणितीय उपयोगिता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर ने डॉ. जितेन्द्र कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य शिक्षकों और छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 03:41 IST
Kurukshetra News: डॉ. जितेन्द्र कुमार को मिला सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति का पुरस्कार #Dr.JitendraKumarReceivedTheBestOralPresentationAward #SubahSamachar
