Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के वीसी नियुक्त

पटियाला स्थित महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को नया वाइस चांसलर (वीसी) मिल गया है। डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल को महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (एमबीएसपीएसयू) का वीसी नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि का होगा। डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल की नियुक्ति एमबीएसपीएसयू के कुलाधिपति द्वारा महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी अधिनियम, 2019 के विश्वविद्यालय के नियमों की अनुसूची धारा 26(1) की धारा 1 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना विवेक प्रताप सिंह प्रधान सचिव, राज्यपाल पंजाब द्वारा जारी की गई है। डॉ. गिल इस प्रतिष्ठित पद पर अकादमिक, प्रशासनिक और अंतरराष्ट्रीय परामर्श में 36 से अधिक वर्षों का विशिष्ट अनुभव लेकर आए हैं। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. गिल ने विभिन्न पदों पर काम किया है, जो उन्हें पंजाब के प्रमुख खेल विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता की ओर ले जाने के लिए विशिष्ट रूप से योग्य बनाता है। डॉ. गिल ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला (1993) से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने मार्केटिंग और सामग्री प्रबंधन में एमबीए (1987) और अर्थशास्त्र में बीए ऑनर्स (1984) दोनों फर्स्ट डिवीजन में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से पूरे किए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 13:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के वीसी नियुक्त #CityStates #Patiala #Chandigarh-punjab #Vice-chancellor #PunjabSportsUniversity #SubahSamachar