डॉ. रामजी राय: अस्सी की अड़ी का एक और सितारा टूटा, शोक में आए पप्पू के फक्कड़ अड़ीबाज; शोक

Varanasi News:अस्सी की अड़ी का एक और सितारा टूट जाने से पप्पू के फक्कड़ अड़ीबाज शोक में हैं। अड़ीबाजी के लिए मशहूर प्रो. कौशल किशोर मिश्रा के बाद फक्कड़ काशी के तौर पर पहचाने जाने वाले डॉ. रामजी राय (80) का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने निधन हो गया। उन्होंने गाजीपुर के बैरनपुर स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। पार्थिव शरीर गाजीपुर से काशी के पत्रकारपुरम लाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी और शाम को मणिकर्णिका घाट पर अंत्येष्टि हुई। अस्सी पर अड़ीबाजी और साहित्यकार डॉ. काशीनाथ सिंह के चर्चित उपन्यास काशी का अस्सी के प्रमुख पात्र डॉ. रामजी राय बीएचयू के छात्र रहे हैं। एमएलसी धर्मेंद्र राय उनके दामाद हैं। वहीं बेटे शैलेंद्र राय समाजसेवी हैं। इनके निधन के बाद एमएलसी धर्मेंद्र राय ने भावुक पोस्ट अपने फेसबुक पर लिखा। वहीं, पप्पू की अड़ी पर बैठने वाले बीजेपी नेता अशोक पांडेय सहित कई अड़ी पर बैठकी लगाने वालों में काफी शोक व्याप्त हो गया है। इनका कहना है कि इससे पहले प्रो. कौशल किशोर मिश्र सदा के लिए विदा हो गए। वहीं डॉ. गया सिंह तो अब आते ही नहीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 23:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




डॉ. रामजी राय: अस्सी की अड़ी का एक और सितारा टूटा, शोक में आए पप्पू के फक्कड़ अड़ीबाज; शोक #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar