Panipat News: आधी रात में उखाड़ दिया नाला, बीच में छोड़ा काम, लोगों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। वार्ड-11 में माता पुली से गोल्डन पार्क की तरफ जाने वाले मार्ग पर नगर परिषद के ठेकेदार की लापरवाही स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। आरोप है कि ठेकेदार ने देर रात जेसीबी मशीन से सड़क किनारे बने नाले को उखाड़ दिया और बिना तकनीकी मानकों के पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया। नाले की गहराई अधिक होने पर कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया। इससे न केवल रास्ता बाधित हो गया बल्कि आसपास के लोगों की निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, ओमप्रकाश, सोनू, अनिल, संजय और गोल्डी ने बताया कि ठेकेदार ने बिना बेस तैयार किए ही करीब पांच पाइप डाल दिए। इसके बाद नाले की गहराई अधिक होने का हवाला देकर काम बीच में छोड़ दिया। अधूरा निर्माण होने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नाला खुला और अधूरा होने के कारण जलभराव व दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यह मार्ग शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। उनका आरोप है कि यदि पहले स्थल का सर्वे और लेवलिंग कराई जाती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।मामले में संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। नाले के अंदर डाली गई पाइपलाइन को निकलवाकर दोबारा तकनीकी मानकों के अनुसार मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को होने वाली परेशानी को जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा। -गौरव कुमार, जेई, नगर परिषद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 02:54 IST
Panipat News: आधी रात में उखाड़ दिया नाला, बीच में छोड़ा काम, लोगों की बढ़ी परेशानी #DrainDugUpInTheMiddleOfTheNight #WorkLeftUnfinished;ResidentsFaceIncreasedInconvenience. #SubahSamachar
