Kullu News: पारंपरिक परिधानों में सजकर डाली नाटी
जगतसुख में चचोहली मेले का समापनसंवाद न्यूज एजेंसीनग्गर (कुल्लू)। जगतसुख में बुधवार को पांच दिवसीय चचोहली मेले का समापन हुआ। पांच दिन तक जगतसुख में मेले की धूम रही। ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर कुल्लवी नाटी डाली। यह नाटी सबके आकर्षण का केंद्र रही। मेले के समपान के साथ ही देवी-देवताओं के अपने देवालय की ओर लौटने का सिलसिला जारी रहा। गौरतलब है कि जगतसुख गांव की माता संध्या गायत्री के सम्मान में होने वाले चचोहली मेले में खखनाल की माता पार्वती और देवता कार्तिक स्वामी, ब्राण के देवता नीलकंठ महादेव, शुरू के देवता थान, सजला के देवता विष्णु, गोशाल के कंचन नाग, प्रीणी के फाही नाग और भनारा का तक्षक नाग ने लाव-लश्कर के साथ शिरकत की थी। मेले को लेकर गांव में भक्तिमय और उल्लास का माहौल बना रहा। मेले में आए हुए मेहमानों को ग्रामीणों ने पारंपरिक व्यंजन भी परोसे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 08, 2026, 15:45 IST
Kullu News: पारंपरिक परिधानों में सजकर डाली नाटी #DressedInTraditionalAttire #ShePerformedADance #SubahSamachar
