Delhi News: खाली पेट चाय-कॉफी से बढ़ सकती है एसिडिटी

नई दिल्ली। सुबह उठते ही बिना कुछ खाए चाय या कॉफी पीना बड़ी संख्या में लोगों की रोजमर्रा की आदत बन चुका है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह आदत कुछ लोगों में एसिडिटी, गैस, सीने में जलन और अपच जैसी समस्याओं को बढ़ा सकती है। खासकर जिन लोगों को पहले से पेट संबंधी दिक्कतें हैं, उन्हें खाली पेट चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए।विशेषज्ञों के अनुसार चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन पेट में एसिड बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। यदि लंबे समय तक यह आदत बनी रहे और खान-पान भी अनियमित हो, तो पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए सुबह उठने के बाद पहले पानी पीना, हल्का नाश्ता करना और उसके बाद चाय या कॉफी लेना बेहतर माना जाता है। अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि सुबह सबसे पहले पर्याप्त पानी पीना और हल्का भोजन करने के बाद चाय या कॉफी लेना बेहतर विकल्प है। बॉक्स- इन बातों का रखें ध्यान-सुबह उठते ही सबसे पहले एक-दो गिलास पानी पिएं।-खाली पेट चाय या कॉफी पीने से बचें।-हल्का नाश्ता करने के बाद ही चाय या कॉफी लें।-दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।-लगातार गैस, जलन या पेट दर्द की समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 20:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: खाली पेट चाय-कॉफी से बढ़ सकती है एसिडिटी #DrinkingTeaOrCoffeeOnAnEmptyStomachCanIncreaseAcidity. #SubahSamachar