Panipat News: सड़क किनारे लगी ग्रिल में करंट से चालक की मौत
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। एलिवेटेड हाईवे पर पीवीआर के सामने शनिवार देर रात करीब 12 बजे हाईवे किनारे लगी ग्रिल से करंट लगने से रोहतक के पाकस्मां गांव के प्रदीप (30) की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया में स्ट्रीट लाइट के पोल की तार ग्रिल में टच होना हादसे का कारण माना गया है। परिजनों ने हाईवे का रखरखाव देख रही एलएनटी कंपनी के मैनेजर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। तहसील कैंप थाना पुलिस ने कंपनी के मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह हाईवे पर इस तरह का पहला मामला है। इधर कंपनी के कर्मचारियों ने तारों की मरम्मत की है।रोहतक के पाकस्मां गांव के वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई प्रदीप गाड़ी चलाते थे। वह शनिवार रात को सिलिंडर से लदी गाड़ी लेकर हिमाचल से पानीपत आए थे। वे रात को करीब 12 बजे जीटी रोड हाईवे पर पीवीआर के सामने पहुंचे तो उनकी गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। प्रदीप ने गाड़ी से नीचे उतारकर मदद के लिए एक व्यक्ति को आवाज लगाई। इसी दौरान उसने हाईवे पर लगी लोहे की ग्रिल पकड़ ली। प्रदीप करंट लगने से बेसुध होकर गिर गया। राहगीरों ने उनको जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। प्रदीप के भाई रविंद्र ने हाईवे पर एलिवेटेड रोड का रखरखाव देने वाली कंपनी के मैनेजर पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविंद्र ने बताया कि प्रदीप की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। उनकी एक साल की बेटी भी है।स्ट्रीट लाइट के पोल की तार से आया था ग्रिल में करंटहादसे के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। जिस स्थान पर हादसा हुआ था वहां पर स्ट्रीट लाइट का पोल लगा है। पोल की तार जगह-जगह से कटी हुई थी। जो लोहे की ग्रिल से टच हो रही थी। जिस कारण हाईवे किनारे लगी ग्रिल में करंट उतर आया था। सोमवार को कंपनी के कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू किया और तारों को बदला।पहले भी मिल चुकी थी इस तरह की शिकायतआसपास के दुकानदारों का कहना है कि पहले भी ग्रिल से करंट लगने की शिकायत मिली थी। रात को अक्सर लोग इसकी शिकायत करते थे। दुकानदार अमित ने बताया कि न तो किसी ने इस पर ध्यान दिया और न ही यह जानने का प्रयास किया कि करंट आने का कारण क्या है। शिकायत के आधार पर कंपनी के मैनेजर के खिलाफ लापरवाही से किसी की मौत होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। -बलजीत सिंह, प्रभारी थाना तहसील कैंप। प्रदीपकाफाइलफोटो।परिजन प्रदीपकाफाइलफोटो।परिजन
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 02:53 IST
Panipat News: सड़क किनारे लगी ग्रिल में करंट से चालक की मौत #DriverDiesOfElectrocutionFromRoadsideGrill #SubahSamachar
