चलती रोडवेज बस में बेहोश हुआ चालक: गाड़ी बेकाबू होकर खेत में उतरी, बाल-बाल बचे 30 यात्री, देखें वीडियो
गोवर्धन से जयपुर जा रही वैशाली नगर डिपो की एक रोडवेज बस रविवार शाम अचानक बेकाबू होकर सड़क से खेतों में चली गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थी। घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई। जानकारी सामने आई है कि चलती बस में बस के ड्राइवर की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसी दौरान ड्राइवर बस की स्टेरिंग पर बेहोश हो गया। जिसके बाद बस बेकाबू होकर करीब 7 फीट नीचे खेत में जा उतरी। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 17:32 IST
चलती रोडवेज बस में बेहोश हुआ चालक: गाड़ी बेकाबू होकर खेत में उतरी, बाल-बाल बचे 30 यात्री, देखें वीडियो #CityStates #Agra #CrimeNews #Accident #SubahSamachar
