Chandigarh News: स्लीप एपनिया से ड्राइवरों और ट्रैफिक कर्मियों का किया जागरूक

चंडीगढ़। ट्रैफिक पुलिस की ओर से सेक्टर-29 के ट्रैफिक लाइंस में शुक्रवार को ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का साइलेंट बर्डन विषय पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में 93 ड्राइवरों और ट्रैफिक कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने स्लीप एपनिया से जुड़ी समस्याओं और उसके प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पीजीआई के ईएनटी विभाग के प्रोफेसर व स्लीप लैब के इंचार्ज डॉ. संदीप बंसल ने स्लीप एपनिया के कारण, लक्षण, दुष्प्रभाव और बचाव के उपायों के बारे में बताया। साथ ही पीजीआई की हेल्पलाइन और ओपीडी सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई ताकि जरूरत पड़ने पर कर्मचारी सुविधा का आसानी से फायदा उठा सकें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 06:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh News: स्लीप एपनिया से ड्राइवरों और ट्रैफिक कर्मियों का किया जागरूक #DriversAndTrafficPersonnelMadeAwareAboutSleepApnea #SubahSamachar