एमपी: आलीराजपुर में तुअर की फसल के बीच उगा रहे थे गांजा, पांच थानों की पुलिस ने 280 पौधे किए जब्त

खेत में तुअर की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर पांच थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजे के 280 हरे पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 142 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 7 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। तुअर की फसल के बीच छिपाकर उगाए जा रहे थे गांजे के पौधे मामला आलीराजपुर केसोण्डवा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी हथवी के पटेल फलिया का है। पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि सेकड़ा उर्फ सेकड़िया पिता तुरसिंह डोडवा अपने खेत में तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रहा है। सूचना के आधार पर सोण्डवा पुलिस ने बखतगढ़, उदयगढ़, चांदपुर और सोरवा थानों की टीमों के साथ संयुक्त कार्रवाई की। खेत की तलाशी के दौरान तुअर की फसल के बीच गांजे के हरे पौधे मिले। पुलिस ने पंच साक्षियों की मौजूदगी में पौधों को उखड़वाया और उनकी गिनती कराई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल 280 पौधे मिले, जिनका वजन 142 किलोग्राम था। पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर सीलबंद किया। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मौके पर नहीं मिला आरोपी, तलाश जारी कार्रवाई के दौरान कथित आरोपी खेत पर नहीं मिला। पुलिस ने उसके घर पर भी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मामले में सोण्डवा थाने में अपराध क्रमांक 287/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पढ़ें:कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का ट्रैप, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; पहले लिए थे 10 हजार आंबुआ में भी जब्त किए गए थे 2,040 पौधे आलीराजपुर जिले में गांजे की अवैध खेती के खिलाफ इससे पहले भी बड़ी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को आंबुआ थाना क्षेत्र के दो मामलों में गांजे के 2,040 पौधे जब्त किए गए थे। इनका कुल वजन 2,079 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये बताई गई थी। वहीं, नानपुर थाना क्षेत्र में 15 जनवरी को 165 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। पांच थानों की पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल और एसडीओपी डॉ. शक्तिसिंह चौहान के पर्यवेक्षण में की गई। इसमें सोण्डवा, बखतगढ़, उदयगढ़, चांदपुर और सोरवा थानों के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ साइबर पुलिस टीम ने भी भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती और कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 12:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एमपी: आलीराजपुर में तुअर की फसल के बीच उगा रहे थे गांजा, पांच थानों की पुलिस ने 280 पौधे किए जब्त #CityStates #Crime #Jhabua #MadhyaPradesh #Alirajpur #AlirajpurCannabisCultivation #AlirajpurPoliceAction #280CannabisPlantsSeized #SondwaPoliceStation #ChhotiHathviCannabisCase #MadhyaPradeshCannabisTrafficking #NdpsAct #IllegalCannabisCultivation #AmbuaCannabisSeizure #SubahSamachar