थार में ड्रग स्मगलिंग: दो महिलाएं, सैन्य कर्मचारी समेत छह गिरफ्तार, 4.8 किलो चिट्टा और हथियार बरामद
फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने 4 किलो 804 ग्राम हेरोइन, 30 हजार ड्रग मनी, एक रिवॉल्वर के साथ 2 महिलाओं समेत 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक सैन्य कर्मचारी भी शामिल है। इस मामले में पुलिस ने पहले थार गाड़ी सवार एक महिला समेत चार आरोपियों को एक किलो 8 ग्राम हेरोइन और 30 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया और बाद में उनकी पूछताछ के आधार पर एक अन्य कार सवार एक महिला समेत 2 तस्कर काबू किए जिनसे 3 किलो 794 ग्राम हेरोइन, एक रिवॉल्वर, 3 कारतूसों की बरामदगी हुई। इस मामले में फरीदकोट पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 10:27 IST
थार में ड्रग स्मगलिंग: दो महिलाएं, सैन्य कर्मचारी समेत छह गिरफ्तार, 4.8 किलो चिट्टा और हथियार बरामद #Crime #Chandigarh-punjab #Drugs #Thar #PunjabNews #Army #Chitta #Punjab #SubahSamachar
