नशे में पिता बना हैवान: बदायूं में पांच माह के मासूम बेटे को छत से फेंका, मौत; आरोपी गिरफ्तार
बदायूं के बिसौली क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शराब के नशे में धुत पिता ने अपने पांच माह के मासूम बेटे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मलखानपुर में कुमकुम अपने मायके भाई सौरभ की शादी में शामिल होने 16 अप्रैल को अपने पति बॉबी, देवर शिवकुमार, देवरानी अंजलि और ननद नीलम के साथ आई थी। लग्न समारोह के दौरान ही बॉबी ने नशे की हालत में गोलगप्पों को लेकर अपनी बहन नीलम से विवाद कर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां करीब चार घंटे बाद उसे होश आया। परिजनों ने मामला शांत कराने की कोशिश की और बॉबी के पिता करण सिंह ने अपनी गलती मानते हुए उसे अपने साथ वापस घर ले गए। लेकिन अगले ही दिन बॉबी फिर नशे की हालत में ससुराल मलखानपुर पहुंच गया। रात में गांव में एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें अधिकतर लोग शामिल थे, जबकि घर पर कुमकुम और बॉबी के बीच विवाद जारी रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 10:29 IST
नशे में पिता बना हैवान: बदायूं में पांच माह के मासूम बेटे को छत से फेंका, मौत; आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Budaun #UttarPradesh #ChildDies #DrunkenFather #Crime #Police #SubahSamachar
