डीटीयू : ध्यान केंद्र से होगा छात्रों का समग्र विकास

-डीटीयू में साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी ध्यान केंद्र का उद्घाटन नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में छात्रों के समग्र विकास, ध्यान के अभ्यास और मूल्यों पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी ध्यान केंद्र की स्थापना की गई है। इसका उद्घाटन आध्यात्मिक गुरु संत राजिंदर सिंह ने किया। केंद्र में ध्यान के लिए शांत वातावरण, ऑडियो-विजुअल सुविधाएं, अध्ययन सामग्री और ध्यान के प्रभावों पर शोध की संभावनाएं उपलब्ध कराई गई है।मौके पर संत राजिंदर सिंह ने कहा कि ध्यान बाहर की दुनिया से कटकर भीतर से जुड़ने का एक असरदार तरीका है। यह लोगों को आंतरिक रोशनी से जुड़ने और शांति, स्पष्टता और संतुलन विकसित करने में मदद करता है। वहीं, कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने कहा कि मानसिक सेहत और आंतरिक संतुलन के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। मौके पर दिल्ली एम्स की प्रो. रितु सहगल, प्रो. एस. इंदू, प्रो. टी विजया कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 18:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




डीटीयू : ध्यान केंद्र से होगा छात्रों का समग्र विकास #DTU:MeditationCenterWillFosterDevelopmentOfStudents #SubahSamachar