DU SOL Admission 2026: विदेशी भाषा, MBA और प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिला लेना का मौका, 17 जून से आवेदन शुरू

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के तहत कई व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और विदेशी भाषा कार्यक्रमों में प्रवेश शुरू करने की घोषणा की है। छात्र जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इटालियन, पुर्तगाली, चीनी, जापानी और कोरियाई जैसी 8 विदेशी भाषाओं में एक वर्षीय सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। ये पाठ्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के संबंधित विभागों के सहयोग से संचालित किए जाएंगे। सीओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि अधिक से अधिक छात्रों तक भाषा शिक्षा पहुंचाने के लिए इन पाठ्यक्रमों को जल्द ही ऑनलाइन मोड में भी शुरू किया जाएगा। इससे देशभर के छात्र घर बैठे इन कोर्सों में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर सकेंगे और विदेशी भाषाओं के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल भी सीख सकेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 15:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




DU SOL Admission 2026: विदेशी भाषा, MBA और प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिला लेना का मौका, 17 जून से आवेदन शुरू #CityStates #Education #National #Delhi #DuSolAdmission2026 #SubahSamachar