Pratapgarh :प्रेम प्रसंग के चलते किशोर 11000 वोल्ट की लाइन पर लटका, गांव में मचा हड़कंप
आसपुर देवसरा इलाके के भाऊपुर में किशोर प्रेम-प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज लाइन पर लटक गया। सैफाबाद चौकी के गांव में हुई घटना से हड़कंप मच गया।परिजनों व ग्रामीणों के शोर-शराबे पर विद्युत कर्मचारियों ने किशोर को सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा। इसे संयोग ही कहेंगे कि किशोर जिस वक्त हाई वोल्टेज लाइन पर चढ़ा उस समय रोस्टिंग के कारण विद्युत आपूर्ति बंद थी। भावपुर का किशोर पट्टी इलाके की किसी किशोरी से प्रेम करता है और उससे बातचीत भी करता है। बीच में वह उससे मिलने आया तो उसकी पिटाई हो गई। जिसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने किशोर पर प्रतिबंध लगाया और उसका मोबाइल छीन लिया, नाराज होकर किशोर गांव में गुजरी हाई वोल्टेज लाइन पर जाकर लटक गया। यह देखते ही हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों के शोर-शराबे पर परिजन भी पहुंचे और विद्युत विभाग को सूचना दी। विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किशोर को नीचे उतरा। इधर, सूचना पर सैफाबाद चौकी इंचार्ज के साथ आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भी गांव पहुंचे मामला किशोर से जुड़ा होने के कारण पुलिस वालों ने घर वालों के साथ मिलकर उसकी काउंसलिंग की। किसी तरह समझा बुझा कर राजी किया कि वह दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। प्रकरण को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 19:36 IST
Pratapgarh :प्रेम प्रसंग के चलते किशोर 11000 वोल्ट की लाइन पर लटका, गांव में मचा हड़कंप #CityStates #Pratapgarh #PratapgarhNews #CrimeNews #PratapgarhNewsToday #SubahSamachar
