Durand Cup: 135वें डूरंड कप का कार्यक्रम घोषित, कब खेला जाएगा खिताबी मुकाबला; कोलकाता में होगा पहला मैच

एशिया के सबसे पुराने और दुनिया के तीसरे सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस बार 24 टीमें पांच मेजबान शहरों, कोलकाता, रांची, इंफाल, शिलांग और गुवाहाटी में खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 25 जुलाई को कोलकाता से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 23 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में खेला जाएगा। डूरंड कप आयोजन समिति ने बुधवार को भाग लेने वाली सभी टीमों और मेजबान शहरों के कार्यक्रम की घोषणा की। इस बार भी टूर्नामेंट में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल), आई-लीग, सर्विसेज टीमों और विदेशी सैन्य टीमों का मिश्रण देखने को मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 14:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Durand Cup: 135वें डूरंड कप का कार्यक्रम घोषित, कब खेला जाएगा खिताबी मुकाबला; कोलकाता में होगा पहला मैच #Football #National #DurandCup #135thDurandCup #DurandCupSchedule #SubahSamachar