Durg News: अफीम की खेती मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार,भाजपा नेता को अफीम के बीज करता था सप्लाई
दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पूर्व में भाजपा नेता समेत 3 लोग को गिरफ्तार कर चुकी है। वही अन्य आरोपियों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा झेंझरी के बीच अवैध खेती में आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार ने अपने 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अवैध अफीम के पौधे लगाए गए थे। पुलिस ने मौके से 16 लाख से अधिक अफीम के पौधे बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड रुपए आंकी गई है। आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार मक्का और ज्वार के पौधा के आड़ में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने पूर्व में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के सहित विकास बिश्नोई और मनीष उर्फ गोलू ठाकुर को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के जांच में जानकारी मिली कि अफीम की खेती के लिए बीज सप्लाई को राजस्थान जोधपुर के रहने वाले छोटू राम के द्वारा सप्लाई की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी छोटू राम को जोधपुर से गिरफ्तार कर दुर्ग पहुंची। वही इस मामले में पुलिस फरार आरोपी श्रवण बिश्नोई और अचला राम जाट की तलाश में जुटी है। दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी भाजपा नेता को अफीम की खेती के लिए बीज उपलब्ध करने वाले छोटू राम नाम के शख्स को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। अफीम की बीज सप्लाई करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे अफीम की बीज सप्लाई करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे अफीम की बीज सप्लाई करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 18:19 IST
Durg News: अफीम की खेती मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार,भाजपा नेता को अफीम के बीज करता था सप्लाई #CityStates #Crime #Durg-bhilai #Durg_afeem_arrest #SubahSamachar
