Durg: पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

दुर्ग में बोरी थाना क्षेत्र के नवागांव में घर में मृत अवस्था में शव मिली थी पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई थी। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई जिसमें मृतक का बेटा द्वारा पारिवारिक विवाद में हत्या करना स्वीकार किया है पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। नवागांव के रहने वाले नीलकमल साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पिता का शव घर पर पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया था। पीएम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की। जिसमें प्रार्थी बेटे नीलकमल साहू ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन पारिवारिक विवाद के दौरान पिता और बेटे में मारपीट हुई जिसमें बेटा नीलकमल ने अपने पिता कुलेश्वर साहू के सिर पर वार करना स्वीकार किया है। दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराया कि उनके पिता का शव घर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है पुलिस ने शव का पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि होने के बाद पूछताछ में प्रार्थी और मृतक का बेटा नीलकमल साहू ने पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी और मृतक के बीच घटना के दिन मारपीट की घटना हुई थी जिसमें बेटे द्वारा अपने पिता के सिर पर भारी वस्तु से वार कर घायल कर थाने पहुंच गया था।पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस ने पिता के हत्या के आरोप में आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 15:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Durg: पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार #CityStates #Crime #Durg-bhilai #Durg_murderArrest #SubahSamachar