दुर्ग में लूट का खुलासा: बीमा रकम के लालच में ज्वेलर ने रची साजिश, पुलिस पूछताछ में सामने आया सच

दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में कथित लूट के मामले में ज्वेलरी दुकान के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। कुम्हारी थाना क्षेत्र के कुगदा स्थित सार्थक होम के पास एक सर्राफा कारोबारी ने बीमा राशि पाने के लिए फर्जी लूट की साजिश रची। ग्राम कुगदा निवासी नितेश देवांगन ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार की नोक पर सोने के जेवरात लूट लिए थे। पुलिस प्रार्थी नितेश देवांगन की शिकायत पर जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और हुलिया के आधार पर संदिग्धों की जांच की, लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। प्रार्थी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने खुद ही लूट की कहानी बनाई थी। इसके बाद पुलिस ने ज्वेलरी कारोबारी नितेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीमा और मुआवजे की राशि पाने के लालच में लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन तोला सोना बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है। कुम्हारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और हुलिया के आधार पर संदिग्धों की तलाश की गई, लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रार्थी ने खुद लूट की कहानी गढ़ने की बात कबूल की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 20:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दुर्ग में लूट का खुलासा: बीमा रकम के लालच में ज्वेलर ने रची साजिश, पुलिस पूछताछ में सामने आया सच #CityStates #Crime #Durg-bhilai #DurgNews #DurgRobberyCase #DurgCrimeNews #ChhattisgarhNews #SubahSamachar