राजनांदगांव: बालक के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई हैं,जहां एक आरोपी के द्वारा 3 वर्षीय एक मासूम बालक के साथ मारपीट करने और दुष्कर्म का प्रयास किया गया,जिसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं,पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा हैं। पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का हैं जहां आरोपी के द्वारा मासूम बच्चे को अपने साथ दूसरी जगह पर ले जाकर मारपीट करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया गया,इसके बाद पूरी घटना की जानकारी बालक ने अपने परिजनों को बताई परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की हैं,वहीं पूरे मामले में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि थाना बसंतपुर क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक बच्चा बालक हैं,इसके पड़ोसी के द्वारा उसके माता-पिता के संरक्षण से बाहर ले जाकर मारपीट और दुष्कर्म करने का प्रयास करने के संबंध में कार्रवाई की गई हैं,शिकायत के आधार पर पास्को एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। .- फोटो : credit
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 16:11 IST
राजनांदगांव: बालक के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Crime #Chhattisgarh #DushkarmPrayasAaropi #SubahSamachar
