Gurugram News: धूल नियंत्रण अभियान हुआ तेज
गुरुग्राम। शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 345 तक पहुंचने से हवा बेहद खराब श्रेणी में है। दिवाली के बाद पटाखों से इसमें और वृद्धि की आशंका है। प्रदूषण की गंभीर स्थिति देखते हुए ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू की गई हैं। नगर निगम ने धूल नियंत्रण के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शहर के प्रमुख मार्गों और धूल प्रभावित क्षेत्रों में पानी का छिड़काव तेज किया गया है। पानी के टैंकरों और एंटी स्मॉग मशीनों से नियमित छिड़काव हो रहा है। इसका उद्देश्य वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करना है। विशेष रूप से निर्माण कार्य और खराब सड़कों वाले इलाकों पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रदूषण बढ़ने के साथ धूल नियंत्रण की चुनौती भी बढ़ी है। नगर निगम को सड़कों की सफाई और मैकेनिकल स्वीपिंग प्रभावी रखनी होगी। केवल पानी का छिड़काव पर्याप्त नहीं होगा। सड़क किनारे जमा धूल और मलबा हटाना भी जरूरी है। निर्माण स्थलों पर नियमों का पालन सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। अतिरिक्त आयुक्त रवींद्र यादव का कहना है कि बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए उसे रोकने के लिए उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पानी के छिड़काव को बढ़ा दिया गया है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 16:00 IST
Gurugram News: धूल नियंत्रण अभियान हुआ तेज #DustControlCampaignIntensified #SubahSamachar
