Panipat News: थम जाते हैं ई-बसों के पहिए, होती है परेशानी
पानीपत। शहर को मिली 45 ई-बसें शहर वासियोंं के लिए सौगात के साथ ही एक बड़ी परेशानी का कारण भी बन रही है। इन ई-बसों में तकनीकी खराबी के कारण इनके कही भी पहिए रूक जाते है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तकनीकी खराबी के कारण चार से पांच जगह ई-बसें बीच रास्ते में खराब हो चुकी है। ई-बसों को कार्यशाला में ले जाकर उनकी तकनीकी खराबी के कारण का पता लगाया जाता है। इससे रूट पर चल रही बसों के कारण यात्रियोंं की दिनचर्या के कार्यों पर भी प्रभाव पड़ता है। ई-बसों में खराबी के कारण यात्रियों को अन्य वाहनों में सवार होकर अपने निर्धारित स्थान पर जाना पड़ता है। करीब दो महीने पहले ई-डिपो में 45 ई-बसों को शामिल कर विभिन्न रूटों पर चलाया गया था।यात्री सुरेश, संजीव और अमित ने बताया कि वह रोजाना ई-बसाें के माध्यम से ही अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचते है। उन्होंने बताया कि सनौली रोड, असंध रोड और जीटी रोड पर चलने वाली ई-बसों में तकनीकी खराबी के कारण वह कई बार बीच रास्तों में अपना दम तोड़ चुकी है। इसके बाद मौके पर कर्मचारियों को बुलाकर उनकी मरम्मत करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन कई घंटों के बाद भी इनकी मरम्मत नहीं हो पाती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 01:57 IST
Panipat News: थम जाते हैं ई-बसों के पहिए, होती है परेशानी #E-busWheelsComeToAHalt #CausingInconvenience. #SubahSamachar
