Faridabad News: गुरुग्राम में खड़ी रही बाइक, फरीदाबाद में कटते रहे चालान; ई-चालान ने ऐसे खुला राज

डिजिटल ट्रैफिक निगरानी के दौर में ई-चालान सिस्टम जहां नियम तोड़ने वालों पर नजर रख रहा है वहीं इसी सिस्टम ने एक ऐसे मामले का खुलासा भी किया है जिसमें एक बाइक मालिक के नाम पर दूसरे शहर में लगातार चालान कटते रहे। मामला तिगांव थाना क्षेत्र का है जहां गुरुग्राम निवासी युवक ने उसकी बुलेट बाइक के नंबर का इस्तेमाल दूसरी बाइक पर किए जाने की शिकायत पुलिस को दी है। गुरुग्राम के थाना सदर सोहना क्षेत्र निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसके पास बुलेट बाइक है। जिसका रजिस्ट्रेशन उसके भाई कपिल के नाम पर है। कुछ दिन पहले जब उसने ऑनलाइन ई-चालान रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि उसकी बाइक के नंबर पर फरीदाबाद में छह चालान दर्ज हैं। प्रदीप के अनुसार, उसकी बाइक कभी फरीदाबाद नहीं गई। लगातार चालान दर्ज होने पर उसने चालानों की कॉपी और वाहन रिकॉर्ड की जांच की। इसके बाद वह खुद जानकारी जुटाने के लिए गांव मौजाबाद मंझावली पहुंचा। शिकायत में उसने बताया कि वहां उसे एक बाइक पर उसकी बाइक का नंबर लगा दिखाई दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 08:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Faridabad News: गुरुग्राम में खड़ी रही बाइक, फरीदाबाद में कटते रहे चालान; ई-चालान ने ऐसे खुला राज #CityStates #Faridabad #FaridabadPolice #TrafficChallan #FaridabadNews #SubahSamachar