Agra News: चार्जिंग पाइंट पर लगी भीषण आग, धमाके से इलाके में मच गई अफरातफरी; 24 ई-रिक्शा जलकर हुए राख

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे खाली प्लॉट में बने चार्जिंग पॉइंट पर आग लग गई। आग की लपटों के साथ तेज धमाकों की आवाज से आसपास के इलाके अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकलकर आ गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। 24 ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। एक युवक भी झुलस गया। जयपुर हाउस निवासी धनीराम ने बताया कि दो साल पहले कृष्णा बाग नगला हवेली दयालबाग में एक प्लॉट किराए पर लिया था। वहां पर ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग पॉइंट बना दिया। बृहस्पतिवार को पॉइंट पर फरह निवासी धर्मवीर, एटा निवासी अनार सिंह, खंदारी निवासी पप्पू और सदर निवासी रमाशंकर सो रहे थे। सुबह के समय आग लग गई। आग की लपटें उठने के साथ तेज धमाके होने लगे। सो रहे लोग बाहर की ओर भागे लेकिन रमाशंकर आग से झुलस गए। उन्होंने बताया कि करीब 10 लाख रुपये की कीमत के 24 ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: चार्जिंग पाइंट पर लगी भीषण आग, धमाके से इलाके में मच गई अफरातफरी; 24 ई-रिक्शा जलकर हुए राख #CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #SubahSamachar