Car Fuel : E20, XP95 या XP100...आपकी गाड़ी के लिए कौन-सा पेट्रोल है सही? जानें तीनों ईंधनों में क्या है अंतर
Ethanol Blended Petrol: देश में इथेनॉल मिश्रित ईंधन के बढ़ते चलन के बीच, अब हाई-ऑक्टेन वाले प्रीमियम पेट्रोल की मांग भी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके नजदीकी पंप पर मिलने वाले साधारण E20 पेट्रोल, XP95 और XP100 में तकनीकी रूप से क्या अंतर होता है गलत ईंधन चुनने से आपकी गाड़ी के इंजन पर क्या असर पड़ सकता है आइए समझते हैं इन तीनों ईंधन की कीमतें, रंग, खासियतें और यह भी कि आपकी कार या बाइक के लिए कौन सा पेट्रोल सबसे बेस्ट है। साधारण पेट्रोल (E20): आम गाड़ियों की पहली पसंद आजकल देश के सभी पेट्रोल पंपों पर जो रेगुलर ईंधन मिल रहा है, वह असल में साधारण पेट्रोल यानी E20 फ्यूल ही है। ऑक्टेन नंबर और इथेनॉल: इस साधारण पेट्रोल में 91 आरओएन (Research Octane Number) होता है। सरकार के नियमों के मुताबिक इसमें 20% इथेनॉल मिलाया जाता है, जिसके कारण इसे E20 नाम दिया गया है। अनुकूलता: यह ईंधन भारतीय सड़कों पर चलने वाली सामान्य कारों और मोटरसाइकिलों के लिए सबसे बेहतर और सुरक्षित माना जाता है। रंग और कीमत: इसका रंग हल्का पीला या हल्का गुलाबी होता है। वहीं इसकी कीमत अलग-अलग शहरों के अनुसार लगभग 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास रहती है। XP95 पेट्रोल: प्रीमियम गाड़ियों के लिए पावर कैप्सूल अगर आपके पास कोई आधुनिक या लग्जरी गाड़ी है, तो आपके लिए XP95 पेट्रोल एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है। यह एक प्रीमियम हाई-ऑक्टेन ईंधन है। ऑक्टेन नंबर और इथेनॉल: इसमें 95 RON की क्षमता होती है। हालांकि यह भी एक इथेनॉल मिश्रित ईंधन है, लेकिन इसमें इथेनॉल की मात्रा कम यानी केवल 15% (E15) होती है। अनुकूलता: यह मुख्य रूप से आज के दौर की आधुनिक मोटरसाइकिलों, प्रीमियम हैचबैक, सेडान, लग्जरी कारों और टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली गाड़ियों के लिए डिजाइन किया गया है। रंग और कीमत: पहचान के लिए इसका रंग ऑरेंज (नारंगी) या गोल्डन (सुनहरा) रखा गया है और इसकी कीमत 100 से 120 रुपये प्रति लीटर के बीच होती है। XP95 की मुख्य विशेषताएं: यह मॉडर्न, हाई-परफॉर्मेंस और हाई-कंप्रेशन वाले इंजनों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। इसमें एंटी-नॉकिंग प्रॉपर्टीज काफी बेहतर होती हैं, जिससे इंजन बिना किसी झटके के सुचारू रूप से चलता है। यह फ्यूल इंजन के अंदर तेजी से जलता है, जिससे गाड़ी को बेहतर एक्सीलरेशन (पिकअप) मिलता है। इसके विशेष तत्व इंजन के अंदरूनी पार्ट्स को साफ रखते हैं और कम उत्सर्जन के कारण यह पर्यावरण के भी अनुकूल है। XP100 पेट्रोल: सुपरगाड़ियों के लिए बना अल्ट्रा प्रीमियम फ्यूल यह भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे महंगे और उच्चतम श्रेणी के ईंधनों में से एक है, जिसे खास तौर पर रेसिंग और सुपर व्हीकल्स के लिए तैयार किया गया है। ऑक्टेन नंबर और इथेनॉल: इसमें 100 RON की सर्वोच्च ऑक्टेन पावर मिलती है। सबसे खास बात यह है कि इस अल्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल में इथेनॉल का बिल्कुल भी मिश्रण नहीं (0% Ethanol) होता है। अनुकूलता: यह आम गाड़ियों के लिए नहीं है। इसका इस्तेमाल केवल हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार्स (जैसे लैंबोर्गिनी, फेरारी, पोर्श) और बेहद महंगी सुपरबाइक्स में ही किया जाता है। रंग और कीमत: इसका रंग गहरा लाल होता है और इसकी कीमत करीब ₹150 से ₹160 प्रति लीटर तक जाती है। XP100 की मुख्य विशेषताएं: इस ईंधन को तैयार करते समय इसमें विशेष प्रकार के डिटर्जेंट्स और फ्रिक्शन मॉडिफायर्स (घर्षण कम करने वाले तत्व) मिलाए जाते हैं। यह सुपर इंजन के भीतर हानिकारक कार्बन को जमा होने से पूरी तरह रोकता है। इंजन पूरी तरह साफ रहता है, जिसके चलते गाड़ी की टॉप परफॉर्मेंस हमेशा बरकरार रहती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 05:58 IST
Car Fuel : E20, XP95 या XP100...आपकी गाड़ी के लिए कौन-सा पेट्रोल है सही? जानें तीनों ईंधनों में क्या है अंतर #Automobiles #National #AutomobileNewsIndia #Xp95VsXp100 #E20VsXp95 #SubahSamachar
