Earthquake in Haryana: रेवाड़ी में डोली धरती, रिक्टर स्केल पर दर्ज हुई इतनी तीव्रता; लोग घरों से निकले बाहर

सोमावर 9 मार्च की सुबह करीब 7 बजे हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र रेवाड़ी में ही था और यह जमीन की सतह से मात्र 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। झटके इतने हल्के थे कि किसी तरह की कोई क्षति या नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन रेवाड़ी और आसपास के इलाकों जैसे गुरुग्राम में लोगों ने घरों में पंखे और अन्य सामान हिलते हुए महसूस किया। इससे कुछ देर के लिए घबराहट फैली और लोग घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में भी हल्के कंपन महसूस हुए। क्यों आता है भूकंप पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 11:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Earthquake in Haryana: रेवाड़ी में डोली धरती, रिक्टर स्केल पर दर्ज हुई इतनी तीव्रता; लोग घरों से निकले बाहर #CityStates #Rewari #Haryana #Gurugram #EarthquakeInRewari #EarthquakeInHaryana #SubahSamachar