मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड: सीएम ने भाजपा पर कसा तंज, कहा-मोदी क्या हैं, औरंगजेब भी पंजाब को नहीं झुका पाया

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास परशनिवार सुबह ईडी की रेड हुई है। सेक्टर दो में अरोड़ा के आवास पर सुबह करीब 20 गाड़ियों में टीम पहुंची है। मंत्री संजीव अरोड़ा पर महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी। पंजाब नहीं झुकेगा-सीएम वहीं इस रेड पर भड़के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम ने एक्स पर लिखा-आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूँ कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया; इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा। ਅੱਜ ਫ਼ਿਰ ਤੋਂ BJP ਦੀ ED ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਦੇ ਘਰ ਆਈ ਹੈ। ਇੱਕ ਸਾਲ ਵਿੱਚ ਇਹ ਤੀਜੀ ਵਾਰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ BJP ਦੀ ED ਆਈ ਹੈ ਤੇ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ 'ਚ ਦੂਜੀ ਵਾਰ। ਫ਼ਿਰ ਵੀ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ। ਮੈਂ ਮੋਦੀ ਜੀ ਨੂੰ ਦੱਸਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਗੁਰੂਆਂ ਦੀ ਧਰਤੀ ਹੈ, ਔਰੰਗਜ਼ੇਬ ਵੀ ਨਹੀਂ ਝੁਕਾ ਸਕਿਆ ਸੀ। ਇਹ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਧਰਤੀ ਹੈ ਜੋ… — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 9, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 09:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड: सीएम ने भाजपा पर कसा तंज, कहा-मोदी क्या हैं, औरंगजेब भी पंजाब को नहीं झुका पाया #CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #EdRaid #SanjeevArora #BhagwantMann #SubahSamachar