उत्तराखंड: हरीश रावत को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, बोले-अपनी मां का स्मरण कर कार्यालय पहुंचा हूं
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावतको ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपनी मां, जगदंबा मां और धरती मां का स्मरण कर ईडी कार्यालय पहुंचा हूं। पिछले दिनों जब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार पहुंचे थे। यहां गंगा में दुग्धाभिषेक कर उन्होंने मां गंगा से आशीर्वाद लिया था। प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। ओएसडी पर लगे आरोपों पर हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सीबीआई और ईडी का खेल शुरू हो जाता है। कुछ समय बाद समझ में आता है कि इसके पीछे क्या हो रहा था। ये भी पढे़ंरुड़की में ऑनर किलिंग: भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली, प्रेम प्रसंग का था शक, डबल मर्डर से दहला गांव कांग्रेस में इस्तीफे से जुड़े सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। वह जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह पार्टी के एक सिपाही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 26, 2026, 11:56 IST
उत्तराखंड: हरीश रावत को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, बोले-अपनी मां का स्मरण कर कार्यालय पहुंचा हूं #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Ed #HarishRawat #SubahSamachar
