ED: अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े धन शोधन मामले में मुंबई और हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी की करीब 15 टीमें इस कार्रवाई में लगी हैं और कंपनी व उसके अधिकारियों से जुड़े लगभग 10 से 12 स्थानों की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है। ईडीइस मामले में अनिल अंबानी से जुड़ी कई कंपनियों की वित्तीय लेन-देन और संभावित अनियमितताओं की जांच कर रही है। (यह खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 10:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ED: अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला #Corporate #BusinessDiary #National #SubahSamachar