Chandigarh News: छात्राओं को किशोरावस्था पर जागरूक किया

चंडीगढ़। सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन की पहल वनिता के तहत नयागांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 6वीं और 7वीं की छात्राओं को किशोरावस्था से जुड़े शारीरिक और भावनात्मक बदलावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्था की उपाध्यक्ष लवलीन कौर और प्रोजेक्ट सचिव लिली सूद ने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने भी सहयोग किया। अंत में लवलीन कौर ने अपने अनुभव साझा कर कार्यक्रम का समापन किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 06:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh News: छात्राओं को किशोरावस्था पर जागरूक किया #EducatingTheGirlStudentsAboutAdolescence #SubahSamachar