Meerut News: ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में एजुकेशनल ट्रस्ट का समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। ई-रजिस्ट्री के व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक एवं अधिवक्ताओं के आंदोलन को ब्राइट एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने समर्थन दिया है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने इसे जनहित का मुद्दा बताते हुए आंदोलन को पूर्ण नैतिक और सक्रिय सहयोग देने की घोषणा की।ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर इस्माइल की ओर से दस्तावेज लेखक एसोसिएशन एवं सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र सौंपे है। इसमें कहा गया है कि महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश की ओर से लागू की जा रही ई-रजिस्ट्री व्यवस्था दस्तावेज लेखकों, डीड राइटर्स और अधिवक्ता समुदाय के हितों के प्रतिकूल है। इससे आम नागरिकों को भी असुविधा होती है। पत्र में कहा गया है कि ट्रस्ट आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। ट्रस्ट ने इसे केवल अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का नहीं, बल्कि आम लोगों के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया। इस दौरान ट्रस्ट की सचिव एडवोकेट शबाना मलिक, संरक्षक राजा ठाकुर, अतिकुर रहमान, गुफरान, हसीन, आमिर, एडवोकेट गुलरैज, सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ अली, एडवोकेट संजीव पवार, एडवोकेट नितिन, दस्तावेज लेखक छोटन लाल, सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र पांचाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में एजुकेशनल ट्रस्ट का समर्थन #EducationalTrustExtendsSupportAgainstTheE-registrySystem. #SubahSamachar