यूपी के तीन लोगों की मौत: केएमपी पर मजदूरों से भरी ईको गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन ने तोड़ा दम; नौ लोग घायल

सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर वीरवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसा गोपालपुर गांव की सीमा के पास हुआ, जहां मजदूरों से भरी ईको गाड़ी की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा निवासी करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे उनकी ईको गाड़ी गोपालपुर गांव की सीमा के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंची।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 03, 2026, 05:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी के तीन लोगों की मौत: केएमपी पर मजदूरों से भरी ईको गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन ने तोड़ा दम; नौ लोग घायल #CityStates #Sonipat #Haryana #SonipatRoadAccident #SubahSamachar