Prayagraj : मुहर्रम जुलूस के दौरान घूमने निकले किशोर की करंट से मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुहर्रम जुलूस के दौरान घूमने निकले बहादुरगंज हटिया निवासी मोहम्मद हमजा (17) की शुक्रवार तड़के करंट लगने से मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के सेवई मंडी के पास हल्की बारिश के बीच बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि मोहम्मद हमजा मुहर्रम का जुलूस देखने और घूमने के लिए घर से निकला था। तड़के हल्की बारिश हो रही थी। इसी दौरान सेवई मंडी के पास वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल के संपर्क में आ गया। आशंका है कि बारिश के कारण पोल में करंट उतर आया था। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।कोतवाली थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि करंट लगने से किशोर की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया बारिश के कारण बिजली के पोल में करंट उतरने की आशंका है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 07:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : मुहर्रम जुलूस के दौरान घूमने निकले किशोर की करंट से मौत, परिवार में मचा कोहराम #CityStates #Prayagraj #PrayagrajCrimeNews #HatiyaMutthiganjPrayagraj #MutthiganjPrayagraj #SubahSamachar