Panipat News: अमेरिका और इस्त्राइल के राष्ट्रपति का फूंका पुतला
पानीपत। लाल बत्ती चौक पर रविवार को लोगों ने अमेरिका और इस्त्राइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के पुतले फूंके और उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि दुनिया में हो रही हिंसा और बेगुनाह लोगों, खासकर ईरान में स्कूली बच्चियों की मौत के खिलाफ वे अपनी आवाज उठा रहे हैं। यूपी गंगेरू से पहुंचे मौलाना सरफराज हुसैन ने कहा कि मासूम बच्चों और बेगुनाह लोगों की हत्या किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 03:48 IST
Panipat News: अमेरिका और इस्त्राइल के राष्ट्रपति का फूंका पुतला #EffigiesOfTheUSAndIsraeliPresidentsWereBurnt. #SubahSamachar
