Panipat News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में ट्रंप व मोदी का पुतला फूंका
समालखा। भारतीय किसान यूनियन ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।यूनियन के जिला प्रधान रामसिंह कुंडू ने कहा कि संगठन लंबे समय से किसानों, मजदूरों और आम जनता के मुद्दों के लिए शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहा है। उनका आरोप है कि प्रस्तावित ट्रेड डील से देश के कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इसे सार्वजनिक कर किसान संगठनों से व्यापक चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन ने अपनी मांगों में सभी फसलों पर एमएसपी खरीद गारंटी कानून लागू करने, किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, बीज व बिजली बिल में राहत तथा किसानों, मजदूरों और आमजन के लिए मुफ्त व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। इस मौके पर संगठन सचिव रामवीर रुहल, महासचिव राजू मलिक, विक्रम मलिक, युवा जिला प्रधान विकास छौक्कर, रवींद्र भारतीय व विनोद निर्वाल मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 03:46 IST
Panipat News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में ट्रंप व मोदी का पुतला फूंका #EffigiesOfTrumpAndModiBurntInProtestAgainstIndia-USTradeDeal #SubahSamachar
