गोहाना में ट्रामा सेंटर शुरू कराने का प्रयास : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसीगोहाना। डीसी सुशील सारवान ने वीरवार को नागरिक अस्पताल गोहाना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोहाना में जल्द ही ट्रामा सेंटर शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा शवगृह के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। डीसी ने अस्पताल की लैब में हो रहे टेस्ट और आपातकालीन सेवाओं को भी देखा। साथ ही फार्मेसी में रखी दवाइयों की एक्सपायरी डेट चेक की। उन्होंने कहा कि वह अस्पताल में दी जा रही सेवाओं से संतुष्ट हैं। डीसी ने मरीजों से भी बातचीत की। अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन की पुरानी मांग के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर ड्यूटी लगा दी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 19:26 IST
गोहाना में ट्रामा सेंटर शुरू कराने का प्रयास : डीसी #EffortsUnderwayToStartATraumaCentreInGohana:DC #SubahSamachar
