Maharashtra: महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, पिकअप वैन कुएं में गिरी; दुर्घटना में आठ लोगों की मौत
महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिर गई, इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा मलशिरस तालुका के तंदुलवाड़ी गांव के पास म्हास्वड-पंढरपुर रोड पर हुआ, जिसमें पिकअप गाड़ी का ब्रेक फेल होने के कारण वह कुएं में गिर गई। इस हादसे में मरने वाले लोग म्हास्वड के सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन करके अपने गांव लौट रहे श्रद्धालु थे। (ये खबर अपडेट की जा रही है)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 16:36 IST
Maharashtra: महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, पिकअप वैन कुएं में गिरी; दुर्घटना में आठ लोगों की मौत #IndiaNews #National #Maharashtra #Solapur #Accident #SolapurAccident #MaharashtraAccident #Pick-upVanFallsIntoWell #SubahSamachar
