Bareilly News: सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर आठ लाख लिए, 5.85 लाख रुपये हड़पे
फरीदपुर। आईटीआई कॉलेज की छात्रा को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर वहां पढ़ा रहीं शिक्षिका और उसके पति ने आठ लाख रुपये ठग लिए। कई साल बीतने पर भी नौकरी न लगने पर रुपये मांगे तो ढाई लाख रुपये लौटा दिए। बकाया मांगने पर धमकी दी गई। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनता दर्शन में की गई। इसके बाद फरीदपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला मिर्धान नई बस्ती बीसलपुर रोड निवासी शिवनंदन ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी बेटी कुमारी गुंजन देवी 2018 में सरकारी आईटीआई कॉलेज फरीदपुर में पढ़ रही थी। वहां पढ़ाने वालीं शिक्षा कुमारी ने पति सत्यप्रकाश उर्फ सत्यम गौतम के माध्यम से बेटी की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। गुंजन उस समय ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी के लिए तैयारी कर रही थीं। सत्यप्रकाश ने इसके लिए 15 लाख रुपये की मांग की। इनमें आठ लाख पहले और सात लाख रुपये रिजल्ट आने के बाद जमा करने को कहा। छात्रा ने 5.5 लाख रुपये नकद और ढाई लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए। कई साल तक नौकरी न लगने पर रुपये मांगे तो सत्यप्रकाश ने ढाई लाख रुपये लौटा दिए। साथ ही जल्द बरेली में सीपीडब्ल्यूडी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती निकलने पर उसमें नौकरी दिलाने की बात कही। उसी में बकाया 5.5 लाख रुपये एडजस्ट करने को कहा। आरोप है कि सत्यपाल ने भर्ती की फर्जी विज्ञप्ति भेजी। इस दौरान भी कुछ रुपये ट्रांसफर कराए। नौकरी न लगने पर रुपये मांगे तो बकाया 5.85 लाख रुपये नहीं लौटाए। धमकी भी दी। शिवनंदन ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर फरीदपुर थाने में आरोपी दंपती को नामजद किया गया है। 0000000000000आईटीआई कॉलेज फरीदपुर की टीचर शिक्षा कुमारी के पति सत्यपाल ने कहा, मेरा ऐसा कोई मामला नहीं है। जिन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है, उन्होंने अपना पक्ष रखा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 09, 2026, 03:09 IST
Bareilly News: सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर आठ लाख लिए, 5.85 लाख रुपये हड़पे #EightLakhRupeesWereTakenOnThePretextOfGettingAGovernmentJobAndRs5.85LakhWasSnatched. #SubahSamachar
