Varanasi: 260 दिन में एसीपी समेत आठ हटे, चार थानेदार 45 दिन भी नहीं संभाल सके थाना; ये हुई कार्रवाई और तबादला

महिला अपराध के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद महिला अपराध, दुर्व्यवहार व गोतस्करी जैसे मामलों को रोकने में पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती। 260 दिनों के अंदर आठ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई, जिसमें एसीपी से लेकर थाना प्रभारी और कांस्टेबल शामिल रहे। सबसे खराब ट्रैक रिकॉर्ड चौबेपुर थाने का रहा। सात महीने के अंदर चार थाना प्रभारी समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस आयुक्त ने कार्रवाई की और उन्हें थाने से हटा दिया। चौबेपुर थाने में हाल ही में दुष्कर्म के मामले में पुलिस अधिकारियों ने सही जानकारी नहीं उपलब्ध कराई और मामले को गुमराह करने की शिकायत पर चौकी प्रभारी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया। साथ ही थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया। चौबेपुर में देखा जाए तो 210 दिनों के अंदर चार थाना प्रभारी केवल 45 दिनों तक ही थाने पर टिक पाए।वहीं, रंगभरी एकादशी पर काशी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर चार के पास महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार हुआ। इसे भी पढ़ें;पुलिस का खौफ खत्म: दरोगा से की हाथापाई, बैज नोंचकर सड़क पर फेंका; दो यूट्यूबरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज इस मामले में एसीपी सुरक्षा अंजनी कुमार राय को हटा दिया गया। साथ ही बटुक के साथ मारपीट के आरोप में गाजीपुर से ड्यूटी पर आए कांस्टेबल संजय यादव को सुरक्षा पॉइंट से हटाकर विभागीय कार्रवाई के लिए गाजीपुर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया। महिला उत्पीड़न, छेड़खानी, दुष्कर्म और दुर्व्यवहार जैसे मामलों में समय पर कार्रवाई न करने या पीड़ितों की शिकायतों को नजरअंदाज करने पर पुलिस आयुक्त ने गंभीरता से कार्रवाई की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 12:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi: 260 दिन में एसीपी समेत आठ हटे, चार थानेदार 45 दिन भी नहीं संभाल सके थाना; ये हुई कार्रवाई और तबादला #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpPolice #SubahSamachar