Noida News: 15 रविवार बीते, एक भी दिन नहीं हुई रजिस्ट्री, हर रविवार खुल रहा रजिस्ट्री विभाग

फोटो---–18 अप्रैल से अब तक हर शनिवार-रविवार को वकीलों की हड़ताल के चलते नहीं हुई रजिस्ट्री-शासन के आदेश पर रविवार को भी खुल रहा है रजिस्ट्रार का एक कार्यालय, लेकिन वकीलों की हड़ताल के आगे घाटे में विभागमाई सिटी रिपोर्टरनोएडा। शासन के आदेश के तहत शहरवासियों को राहत देने के लिए हर रविवार को कार्यालय खुलने का आदेश दिया गया। उम्मीद जताई गई कि जो कार्य दिवसों पर अपने दफ्तर या अन्य कारणों से रजिस्ट्री नहीं करा पाते हैं, वह छुट्टी की दिन यानी रविवार को भी अपनी रजिस्ट्री से जुड़े काम काज करा सकेंगे, लेकिन असल में 19 अप्रैल से अब तक 15 शनिवार और रविवार बीत गए, एक भी दिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी।नोेएडा बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि वह शासन से आए हर रविवार को रजिस्ट्री कार्यालय खुलने के आदेश का विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के तहत जब से यह निर्णय लिया गया है, तभी से इसके विरोध मे हैं। इसके चलते उन्होंने रविवार तो दूर, हर शनिवार को भी काम काज करना बंद कर दिया है। 19 अप्रैल से शहर में यह व्यवस्था रजिस्ट्रार विभाग में लागू भी हो गया, लेकिन तब से लेकर अब तक 15 शनिवार और 15 रविवार गुजर गए। 25 जुलाई को 16वाँ ऐसा शनिवार है, जब रजिस्ट्री विभाग में काम काज बंद है। यानी करीब करीब एक महीना, लेकिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इसका सीधा असर राजस्व विभाग को लगा है। लगातार हो रहे वकीलों-डीड राइटर्स की हड़ताल के चलते अब विभाग को भी चिंता सताने लगी है। हालांकि इस मामले को लेकर रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों ने भी कई बार वकीलों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक वह उन्हें समझाने में असफल रहे।क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन, क्या है वजहबार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि सरकार ने रजिस्ट्री विभाग रविवार को भी खुला रखने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि यह निर्णय सिर्फ कर्मचारियों ही नहीं बल्कि अधिवक्ताओं और खुद शहरवासियों के हित में नहीं है। रविवार को यदि रजिस्ट्री होती है तो उससे जुड़े कामों के लिए कई बार नगद की जरूरत होती है, सरकारी काम के लिए अधिवक्ताओं को जूझना पड़ता है। बैंक बंद रहते हैं। अन्य विभाग भी रविवार को लगभग निष्क्रिय रहते हैं, ऐसे में यह निर्णय किसी भी तरह जनहित में नहीं है। सरकार को इस निर्णय को वापस लेना चाहिए। शहरवासियों की राहत के लिए लिया था निर्णय़नए आदेश के बाद तैयार रोस्टर के मुताबिक सब-रजिस्ट्रार कार्यालय दोपहर एक से रात आठ बजे तक खुल रहा है। सेक्टर-33 स्थित उप निबंधन कार्यालय में तीन सब-रजिस्ट्रार हैं। यहां 19 अप्रैल से रोस्टर व्यवस्था शुरू की गई है। दावा यह है कि नोएडा में कामकाजी लोग अधिक हैं। रजिस्ट्री के लिए लोगों को विशेष छुट्टी लेनी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा न करना पड़े, इसलिए रविवार को भी दफ्तर खुलने का फैसला लिया गया था। नोएडा में तीन और ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर में एक-एक सब रजिस्ट्रार कार्यालय हैं।---------हम रविवार को दफ्तर खुलने का विरोध कर रहे हैं, यह न तो अधिवक्ताओं के हित में है, न ही शहरवासियों के हित में है, रविवार को कार्यालय खुलने का विरोध जारी रहेगा-प्रवीन डेढ़ा, अध्यक्ष, नोएडा बार एसोसिएशनसरकार ने शहरवासियों की राहत के लिए रविवार को कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है, पहले रविवार को कभी कभी शिविर लगाकर रजिस्ट्री होती थी, अब हर रविवार रजिस्ट्रियां हो सकेंगी-अरूण कुमार शर्मा, एआईजी-प्रथम, स्टांप एवं निबंधन विभाग, गौतमबुद्ध नगर रजिस्ट्री विभाग खुला, लेकिन काम काज रहा ठप

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 13:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: 15 रविवार बीते, एक भी दिन नहीं हुई रजिस्ट्री, हर रविवार खुल रहा रजिस्ट्री विभाग #XnsnsjskJsjsjsJsjsjsSjsj #SubahSamachar