Meerut News: पेंशन कार्ड अपडेट के नाम पर बुजुर्ग से 6.19 लाख की ठगी
व्हाट्सएप कॉल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराई, मोबाइल हैक कर की ठगीसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। साइबर ठगों ने एसबीआई पेंशन कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर बुजुर्ग चंदर भान सिंह के बैंक खाते से 6.19 लाख रुपये उड़ा लिए। ठगों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये खुद को एसबीआई पेंशन कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया, फिर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद कॉल फॉरवर्ड कर खाते से कई चरणों में रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने साइबर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।पल्लवपुरम फेज-1 निवासी चंदर भान सिंह ने शुक्रवार को साइबर थाने पर प्राथमिक की दर्ज कराते हुए बताया कि 22 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम मुरारी लाल बताते हुए खुद को एसबीआई पेंशन कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया। बातचीत के दौरान उसने एक एपीके फाइल भेजी और ओटीपी प्राप्त कर लिया। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। पीड़ित के अनुसार उनके मोबाइल नंबर की कॉल फॉरवर्ड उनकी जानकारी के बिना दूसरे नंबर पर सक्रिय कर दी गई थी। अगले दिन जब उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की पल्हेड़ा शाखा स्थित अपने खाते की जांच की तो पता चला कि उनके खाते से एक ही दिन में पांच बार में कुल 6.19 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो चुकी है।जांच में संबंधित खाते का नाम बुंदेलखंड एंटरप्राइज सामने आया। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उन्हें एक अन्य मोबाइल नंबर से भी कॉल आई। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लोग एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करें। अनजान लोगों को अपने बैंक संबंधित जानकारी न दें।-------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 18:42 IST
Meerut News: पेंशन कार्ड अपडेट के नाम पर बुजुर्ग से 6.19 लाख की ठगी #ElderlyManDefraudedOf6.19LakhUnderThePretextOfPensionCardUpdate. #SubahSamachar
