Meerut News: गंगानगर में स्कूटी सवार ने वृद्धा को मारी टक्कर, घायल
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। गंगानगर के मीनाक्षी पुरम में सड़क पार कर रही वृद्धा को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। इसमें वृद्धा घायल हो गई। घायल वृद्धा को सड़क पर छोड़कर आरोपी भाग गया। गंभीर हालत में वृद्धा को गंगानगर के दिव्य ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है। मीनाक्षीपुरम गली नंबर 5 निवासी आकाश ने बताया कि उसकी 72 वर्षीय सास सुनीता किसी काम से गंगानगर जा रही थी। जब वह मीनाक्षी पुरम में सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कूटी सवार मोबाइल पर बातचीत करता जा रहा था तथा उसका ध्यान सामने सड़क के बजाय मोबाइल पर था। टक्कर लगते ही सुनीता सड़क पर दूर जा गिरी और बेहोश हो गई। स्कूटी सवार व आसपास के लोगों ने उसे सड़क से उठाने का प्रयास किया। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसी बीच टक्कर मारने वाला युवक स्कूटी लेकर भाग गया। लोगों ने सुनीता को गंगानगर के दिव्य ज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि हादसे की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 16:20 IST
Meerut News: गंगानगर में स्कूटी सवार ने वृद्धा को मारी टक्कर, घायल #ElderlyWomanInjuredAfterBeingHitByAScooterRiderInGanganagar. #SubahSamachar
