Kurukshetra News: इलेक्ट्रिक बसें आ गई, चार्जिंग स्टेशन तैयार नहीं
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज के कुरुक्षेत्र डिपो से जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसों को रूटों पर दौड़ाने की योजना है। अचंभे की बात ये है कि यात्रियों की सेवा के लिए आजकल में चलने वाली यह बसें आधी-अधूरी तैयारी के साथ सड़क पर उतरेंगी। ऐसा इसीलिए क्योंकि बैटरी पर चलने वाली इन गाड़ियों को चार्ज करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था ही नहीं बन पाई। जानकारी के अनुसार पहले वाली दस बसों के आने से पूर्व ही विभाग द्वारा दो चार्जिंग स्टेशन बना दिए गए थे, लेकिन अब जो दस इलेक्ट्रिक गाड़ियां हेडक्वार्टवर की अनुशंसा पर कुरुक्षेत्र डिपो में भेजी गई हैं, उनके लिए अलग से चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था ही नहीं की गई, जबकि बसों के चलने से पहले चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाना जरूरी है। ऐसे में केवल दो स्टेशन के सहारे बीस इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करना निकट भविष्य में रोडवेज के लिए चुनौती रहने वाली है। बॉक्स टीम कर चुकी दौरा, जल्द तैयार होंगे चार्जिंग स्टेशन : समिंदर कुरुक्षेत्र डिपो के महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस कंपनी की टीम ने जगह का दौरा करके स्थान निर्धारित कर लिया है। थोड़ा समय जरूर लग रहा है, लेकिन जल्द ही कार्यशाला में दो चार्जिंग स्टेशन तैयार कर लिए जाएंगे। अप्रूवल का इंतजार है। शीघ्र ही बसें रूट पर दौड़ती नजर आएंगी। दिक्कत लगी तो पहले वाली स्टेशन पर चार्ज करके काम चलाएंगे। यात्रियों को परेशानी न आए, इसको देखते हुए सुविधाजनक सफर के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के साझे प्रयासों से बेहतर व्यवस्था बनाई जा रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 17, 2026, 02:55 IST
Kurukshetra News: इलेक्ट्रिक बसें आ गई, चार्जिंग स्टेशन तैयार नहीं #ElectricBusesHaveArrived #ButChargingStationsAreNotReady. #SubahSamachar
