Ambala News: डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा
बराड़ा। एसडीएम कार्यालय के पास और राधा स्वामी सत्संग घर के सामने एक बेलगाम डंपर की टक्कर से बिजली के खंभे टूट गए। गनीमत रही कि उस समय उस लाइन में बिजली की आपूर्ति बंद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर उस समय बिजली चालू होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दाैरान लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया गया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त खंभों व तारों को हटाने का काम शुरू किया। वहीं खंभे टूटने से कृषि क्षेत्र की बिजली गुल होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के जेई पारुल कुमार ने बताया कि कल देर शाम एक बेलगाम डंपर चालक की लापरवाही सेहादसा हुआ है। हालांकि यह लाइन एग्रीकल्चर लाइन है और उस समय लाइट बंद थी, विभाग का काफी नुकसान हुआ है और डंपर चालक ने अपनी गलती मानते हुए विभाग का नुकसान भरने की बात कही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 03:34 IST
Ambala News: डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा #ElectricPoleBrokenDueToCollisionWithDumper #SubahSamachar
