Meerut News: नलकूपों से बिजली के तार चोरी, 22 दिन में दूसरी वारदात, किसानों की चिंता बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसीरोहटा। थाना क्षेत्र की कल्याणपुर चौकी इलाके में नलकूपों से बिजली तार चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 22 दिन के भीतर दूसरी बार हुई चोरी की वारदात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार घटनाओं के बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।गांव चिंदौड़ी निवासी किसान टीटू उर्फ प्रवेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार देर रात गांव थिरोट निवासी किसान अंकित के नलकूप पर पड़ोसी किसान खेत में पानी लगाने पहुंचा था। वहां पहुंचने पर नलकूप की बिजली लाइन के तार कटे मिले। इसकी सूचना तुरंत नलकूप स्वामी को दी गई। जानकारी मिलते ही किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।ग्रामीणों के अनुसार, किसानों की आवाज सुनकर संदिग्ध व्यक्ति खेतों की ओर भाग निकले। बदमाश थिरोट, कल्याणपुर और चिंदौड़ी क्षेत्र में करीब 20 बिजली पोलों से तार चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले 26 मई की रात भी करीब 30 बिजली पोलों से तार चोरी की घटना हुई थी। उस मामले का भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही घटनाओं से किसानों में नाराजगी है। उन्होंने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे।सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। संदिग्धों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई है। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर जांच कराई जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 20:55 IST
Meerut News: नलकूपों से बिजली के तार चोरी, 22 दिन में दूसरी वारदात, किसानों की चिंता बढ़ी #ElectricWiresStolenFromTubewells;SecondSuchIncidentIn22Days #Farmers'ConcernsMount. #SubahSamachar
