Kullu News: कोकसर, डिंफुक और रामथंग में बिजली बहाल

सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र के कोकसर, रामथंग और डिंफुकवासियों को बुधवार को बिजली और मोबाइल सुविधा मिल गई है। बर्फबारी के कारण इन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और बिजली गुल थी। इसके कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब सेवाएं बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इससे पर्यटन कारोबारी भी खुश हैं। ग्रामीणों प्रदीप, अशोक, सुरेश, संगे, टशी, जिगमेद, निर्मला, पुष्पा और बिमला ने बताया कि विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने बर्फबारी और खराब मौसम के बीच कई किलोमीटर पैदल बर्फ में चलकर क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को दुरुस्त किया है। इसके लिए उन्होंने कर्मचारियों का आभार जताया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 08, 2026, 16:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: कोकसर, डिंफुक और रामथंग में बिजली बहाल #ElectricityRestoredInKoksar #DinphukAndRamthang #SubahSamachar