स्मार्ट मीटर पर बड़ा अपडेट: रिचार्ज खत्म होने पर नहीं कटेगी बिजली, दो लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
एक किलो वॉट के विद्युत उपभोक्ताओं का रिचार्ज खत्म होने पर बिजली नहीं कटेगी। स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कराने के लिए अब उन्हें तीन की बजाय 30 दिन तक मोहलत मिलेगी। इस व्यवस्था से जिले में करीब 2 लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा। रिचार्ज खत्म होने पर उनकी बत्ती गुल नहीं होगी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के आगरा जोन में करीब 4.50 लाख उपभोक्ता हैं। 1.70 लाख उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। बाकी 2.70 लाख उपभोक्ताओं के पुराने मीटर स्मार्ट मीटर से बदले जा रहे हैं। 1.70 लाख उपभोक्ताओं में करीब 22 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने बिल जमा नहीं किया। उनके घर जाकर विद्युत विभाग बिल जमा कराने को दरवाजा खटखटा रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करने के लिए 114 केंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 15:14 IST
स्मार्ट मीटर पर बड़ा अपडेट: रिचार्ज खत्म होने पर नहीं कटेगी बिजली, दो लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत #CityStates #Agra #SmartMeter #Uppcl #SubahSamachar
