Haridwar News: खेत में घुसे हाथी का हमला, किसान घायल, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त

- लालढांग के लाहड़पुर गांव में पांच दिन से आतंक, टीकम सिंह पर हमला, वन विभाग गश्त बढ़ाएगा- लालढांग के लाहड़पुर गांव की घटना, ग्रामीणों में दहशत का माहौल- पांच दिन से फसलों को नुकसान पहुंचा रहा हाथीलालढांग। लालढांग क्षेत्र के लाहड़पुर गांव में खेत में घुसे हाथी ने किसान पर हमला कर ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव में पिछले पांच दिनों से एक हाथी शाम होते ही खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इस कारण किसानों में दहशत और आर्थिक नुकसान की स्थिति बनी हुई है। बुधवार सुबह करीब चार बजे किसान टीकम सिंह अपने खेत में घुसे हाथी को ट्रैक्टर से भगाने पहुंचे थे। इसी दौरान हाथी ने ट्रैक्टर पर हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।हमले के दौरान ट्रैक्टर चला रहे टीकम सिंह ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई लेकिन भागते समय गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय पीछे से आ रहे उनके भाई प्रीतम सैनी ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के एकत्र होने पर हाथी जंगल की ओर लौट गया। घायल किसान को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। चिड़ियापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि हाथी की ओर से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त करने और किसान के घायल होने की सूचना मिली है। पीड़ित के आवेदन पर मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही हाथी की आवाजाही रोकने के लिए वन विभाग की टीम गश्त करेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: खेत में घुसे हाथी का हमला, किसान घायल, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त #ElephantEntersField #InjuresFarmer #DamagesTractor #SubahSamachar