Kangra News: ट्रेनों की बहाली में देरी पर एलीट ग्रुप ने जताया रोष
बरियाल (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश एलीट ग्रुप की मासिक बैठक शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नगरोटा सूरियां में कन्वीनर एवं वरिष्ठ नागरिक पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कांगड़ा घाटी की ट्रेनों की बहाली को हो रही देरी पर रेलवे मंत्रालय और उत्तर रेलवे जम्मू के प्रति रोष प्रकट किया गया। पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर 9 मार्च से ट्रेनें चलाने की प्रबंधकों ने समयसारिणी जारी की थी, लेकिन अचानक केंद्रीय रेल राज्य मंत्री की ओर से इसे रोकने पर बैठक में सभी सदस्यों ने निंदा की। जाए। ग्रुप ने हिमाचल की जनता से अपील की है कि वे सभी स्टेशनों पर धरना-प्रदर्शन करें और रेलवे मंत्रालय और उत्तर रेलवे जम्मू पर ट्रेनें बहाली के लिए दबाव बनाएं। बैठक में रामपाल धीमान, गोरख सिंह, फौजा सिंह, सुरजीत सिंह, डॉ. हरबंस धीमान और डॉ. गुलशन कुमार आदि ग्रुप सदस्य मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 17:27 IST
Kangra News: ट्रेनों की बहाली में देरी पर एलीट ग्रुप ने जताया रोष #EliteGroupExpressesAngerOverDelayInResumptionOfTrains #SubahSamachar
